कोतवाली थाना के वासुदेवपुर मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहृत छात्र आदर्श ग्राम चंडिका स्थान के विद्यानंद सिंह का पुत्र विशाल है। वह नंदकुमार हाई स्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र है।

विशाल दो दोस्तों के साथ मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने वासुदेवपुर जा रहा था। कोचिंग इंस्टीच्यूट से लगभग 100 मीटर पहले गली में एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगे। उसके दोस्तों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और धक्का देकर हटा दिया। बदमाश विशाल को बाइक पर बैठाकर गली से मेनरोड की ओर चले गये। विशाल के दोस्तों ने घर लौटकर विशाल की मां और मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों से अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आ गयी।

पुलिस टीम ने टीकारामपुर दियारा एवं चंडिका स्थान में कई जगहों पर छापेमारी की। तीन-चार और लड़कों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ लड़कों के मोबाइल कॉल डिटेल्स को भी पुलिस खंगाल रही है। शाम तक अपहृत का सुराग नहीं मिल पाया था।

एसपी बाबू राम ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में छात्र के अपहरण की आशंका जतायी जा रही है। छात्र को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। छात्र को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *