भागलपुर : ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी और गिरेगा। सुबह व शाम कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। हालांकि हवा चलने के कारण धूप में लोगों को राहत महसूस नहीं होगी।

Whatsapp group Join

कोहरा व धुंध के बीच चल रही वर्फीली हवाओं के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद भी लोग घर से लेकर दफ्तर तक ठंड से ठिठुर रहे हैं। अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण सड़कों पर अब कम भीड़ देखी जा रही। शाम होते ही जगह-जगह लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए।

फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं: मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यूं ही मौसम बना रहेगा। कश्मीर की ऊंचाई वाले भागों में वर्फबारी एवं मैदानी भागों में बारिश हो जाने के कारण अगले दो दिनों में और ठंड बढ़ जाने की उम्मीद है। बीएयू के मौसम कृषि वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हवा की गति सामान्य हो जाने एवं आर्द्रता 84 फीसद तक पहुंच जाने से कोहरा बनने की अनुकूल स्थिति बनी हुई है। सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

सात डिग्री तक पारा गिरने पर

शहर के सार्वजनिक स्थल व प्रमुख चौराहों पर राहगीरों की सुविधा के लिए नगर निगम अलाव की व्यवस्था करेगी। उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अलाव जलाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जैसे पारा सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा चौराहों पर सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। मायागंज अस्पताल, स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, घंटाघर, तिलकामांझी चौक समेत प्रमुख चौराहों का अलाव जलाया जाएगा। ताकि, रिक्शा और ठेला चालकों के साथ आमजनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *