डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के नाम से शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाला ठग को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। द्वारिकापुरी थाने के साइबर सेल ने देहरादून के आशीष नामक एक युवक को साइबर फ्रॉड में गिफ्तार करने के बाद डिप्टी मेयर को कॉल किया। जिसमें पूछा कि आपके नाम से इस फ्रॉड का क्या कनेक्शन है। इस पर वर्मा ने बताया कि मेरे नाम से यह ठगी करता था, हमने 4 दिसंबर 2018 को आदमपुर थाने में इसके विरुद्ध एफआईआर की थी। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर की कॉपी डिप्टी मेयर से मांगी है।

फर्जी फेसबुक आईडी बना कर लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज

बता दें कि डिप्टी मेयर राजेश वर्मा का फर्जी फेसबुक आईडी बना कर आशीष लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। इसमें एक जानकारी यह भी मिली है कि वह मैट्रीमोनियल साइट बनाया था और उसके माध्यम से लड़कियों को कॉल कर खुद को डिप्टी मेयर बताता था। इस बीच मोबाइल पर बातचीत कर लड़की को प्रेम के भरोसे में लेकर शादी की तारीख तक पक्की कर लेता था। जब शादी की तारीख में एक महीना बचता था, वह उस लड़की के भाई व अन्य परिजनों से भी बात करने लगता था।

इस बीच वह अपने आपको किसी अर्जेंट मीटिंग में बैठे होने की बात कह कर 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक किसी अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कह कर पैसे मंगा लेता था। इसके बाद उस लड़की से बात करना बंद कर देता था। ऐसी ही एक लड़की ने राजेश वर्मा को काॅल कर जब कहा कि आपने मेरे साथ ठगी की है, तब उन्हें झटका लगा और पूरे मामले पर लड़की ने खुल कर बताया। डिप्टी मेयर ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर आदमपुर थाने में फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर की थी। बता दें कि उस वक्त पुलिस सूत्रों ने कहा था कि अपनी बदनामी के डर से थाने में राजेश वर्मा ने भागलपुर में केस दर्ज नहीं कराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil