चाय की इस दुकान पर सुबह से देर शाम तक ‘चाय प्रेमियों’ की जुटती थी भारी भीड़। लोगों की शिकायत पर जब पुलिस जांच करने पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

दरअसल तिलकामांझी-जेल रोड के इलाके जवारीपुर और शीतला मंदिर रोड समेत आसपास के लोग शिकायत कर रहे थे कि ज्योति कॉम्पलेक्स की सीढ़ी के पास चाय दुकान पर असामाजिक तत्वों और मनचलों की सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है। भीड़ से महिलाएं और लड़कियां असहज महसूस करती हैं। चाय दुकान के सामने लोग खुलेआम सिगरेट व गांजा पीते रहते हैं।

तिलकामांझी थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर सुरखीकल मोहल्ले के रहने वाले चाय दुकानदार को चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार रात लोगों ने सूचना दी कि चाय दुकान के बाहर 15 बाइक और 50 लोगों की भीड़ है। थानेदार ने जब टीम के साथ छापेमारी की तो पुलिस को देखकर दुकान के बाहर खड़े लोग भागने लगे। पुलिस ने दुकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान दुकान से नशीले पदार्थ का पाउच मिला।

पुलिस ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेचने के आरोप में चाय दुकानदार दशरथ साह को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार के बयान पर उसपर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *