तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस की रेड में सेक्स रैकेट का संचालक मारुफचक के बबलू साह उर्फ अनिल साह के अलावा दो ग्राहकों सुरखीकल के राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के मो. शहंशाह कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजेश की तिकलामांझी में मिठाई दुकान होने की सूचना है। शहंशाह मीट कारोबारी है। एक युवती और एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी निताशा गुड़िया को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने एएसपी सिटी पूरण झा को छापेमारी के लिए भेजा। एएसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। बड़ा सवाल उठ गया है कि बीच शहर में इतने पॉश इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था। क्या लोकल पुलिस की मिलीभगत से ऐसा हो रहा। सभी बिंदुओं पर जांच की बात एसएसपी ने कही है।

Whatsapp group Join

बंगाल और कटिहार की युवती लड़कियां लाता है, महिला भी संचालक के साथ

सेक्स रैकट संचालक और ग्राहकों के साथ हिरासत में ली गयी एक युवती कटिहार जिले की रहने वाली है जबकि दूसरी कोलकाता के सोनागाछी की है। एक युवती चार दिन से यहां थी जबकि दूसरी मंगलवार को ही भागलपुर आयी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट संचालक बबलू साह के साथ एक महिला भी शामिल है जो बाहर की लड़कियों से बात करती है और यहां आने के लिए उन्हें तैयार करती है। पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है।

नौ हजार में किराये पर मकान लेकर चला रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस को देखते ही लग गयी भीड़

पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि बबलू साह उर्फ अनिल साह नवाबबाग कॉलोनी में नौ हजार रुपये पर महीने पर तीन कमरे का फ्लैट किराये पर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। मकान मालिक बाहर रहते हैं जिसका फायदा संचालक उठा रहा था। मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे छापेमारी के लिए जैसे ही पुलिस पहुंची बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। नवाबबाग कॉलोनी पॉश कॉलोनी है और कई वीआईपी लोग रहते हैं। उस कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की बात सुन सभी आश्चर्य में थे। भीड़ को देखते हुएसेक्स रैकेट संचालक और ग्राहकों को वहां से निकालना चुनौती बन गयी थी।

पहले भी सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है बबलू साह, बेल रद्दीकरण के लिए अर्जी दी जायेगी

बबलू साह शहर के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट चलाते हुए पहले भी पकड़ा गया है। इशाकचक और जोगसर में भी सेक्स रैकेट के खुलासे में उसका नाम आया था। वह बंगाल और दूसरे जिलों से एक लड़की को एक बार में 10 दिन के कांट्रैक्ट पर लाता है। पिछली बार पकड़ी गयी लड़की ने बताया था कि उन्हें 10 दिन का 20 हजार मिलता है और वे वापस चली जाती हैं। फिर बुलाने पर आती हैं। इस बार पकड़े जाने पर बबलू साह ने पुलिस को बताया कि युवती और महिला को प्रत्येक दिन पांच सौ रुपये के हिसाब से रख रहा था। ग्राहक से एक दिन का एक हजार तक लेने की बात उसने कही है। एएसपी सिटी पूरण झा ने बताया कि बबलू पहले भी ऐसे कांड में शामि्ल रहा है इसलिए अब उसके बेल रद्दीकरण के लिए कोर्ट में अर्जी दी जायेगी।

गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एएसपी सिटी को छापेमारी के लिए भेजा तो वे सभी पकड़े गये। इतने व्यस्त इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था, इसमें किनकी संलिप्तता है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

– निताशा गुड़िया, एसएसपी

INPUT:hINDUSTAN

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *