भागलपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में दवा व्यवसायी की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा आत्माराम मेडिकल हॉल के संचालक रौनक केडिया की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
उन्होंने कहा कि नृशंस हत्या को अंजाम देकर अपराधी बच नहीं सकते। पुलिस अपराधियों को ढूंढ़ निकालेगी और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
