भागलपुर के शिवनारायणपुर सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी का एक 30 वर्षीया महिला ने गुप्तांग काट दिया। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Total Downloads: 113
महिला ने बताया कि आरोपी नशे की हालत शुक्रवार की रात घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसने उसका गुप्तांग काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद महिला ने युवक को कमरे में बंद कर दिया लेकिन कुछ देर बाद वह खिड़की तोड़कर भाग गया तथा प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया।

घटना के बाबत महिला ने मिलन कुमार यादव के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कांड अंकित कराया। आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे शौच के लिये महिला जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो उक्त युवक नशे की हालत में कपड़ा खोलकर खड़ा था। उसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच उसने ब्लेड से युवक पर वार कर दिया।

