विवार को सूरज की लुकाछिपी के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह धूप निकलने के बाद तापमान में इजाफा देखने को मिला। बादलों के आने-जाने और दिन में हवा की धीमी रफ्तार से गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग के द्वारा 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अ नुसार आने वाले दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के कारण से तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

दो-तीन दिनों में धूल भरी आंधी के साथ-साथ बिजली कड़कने, हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक बीके झा ने बताया कि प्री मानसून के समय में तापमान बढ़ने के कारण से ऐसी स्थिति देखने को मिलती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *