मुंदीचक गढ़ैया, दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार शाम पौने आठ बजे प्राइवेट क्लिनिक की नर्स लूसी हेम्ब्रम से बदमाश ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। लूसी ने हो-हल्ला किया तो मोहल्ले के लोगों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़ाए युवक का नाम मो. फैसल है, हुसैनपुर का रहने वाला है। उसके पिता उल्टा पुल के पास चाय बेचते हैं। घटना की जानकारी पाकर तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 186
तलाशी में युवक की जेब से नर्स से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। मामले में नर्स ने तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराया है। लूसी डॉ. आरके सिन्हा के यहां काम करती है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी खत्म कर पैदल अपना डेरा मुंदीचक जा रही थी। तभी गढ़ैया दुर्गा मंदिर के पास उक्त युवक आया और हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसके साथ आमिर और राकिब भी था।

ये दोनों भी हुसैनपुर के रहने वाले हैं। युवक का कहना है कि आमिर के कहने पर उसने नर्स के हाथ से मोबाइल छीना। फैसल की गिरफ्तार से छिनतई की और भी वारदात का खुलासा हो सकता है। उसने बताया कि आमिर और राकिब शहर में घूम-घूम कर छिनतई करता है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पिटाई में युवक को अंदरूनी चोट भी आई है।
युवक की जेब से छीना हुआ मोबाइल बरामद, पुलिस पकड़कर ले गई थाना
मुंदीचक मोहल्ले में शनिवार को नर्स से मोबाइल छिनतई करने वाले मो. फैसल को थाना ले जाती पुलिस और तिलकामांझी थाने में मोबाइल छिनतई की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं नर्स लूसी हेम्ब्रम।

