रेलवे सेफ्टी कमिश्नर के निरीक्षण के बाद भागलपुर से लैलख के बीच बनी दोहरीलाइन को हैंडओवर लेने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले सबौर स्टेशन पर विस्तारित रेल लाइन से प्वाइंट बनाने का भी काम होगा। लक्ष्य है कि जनवरी के अंत तक दोहरीलाइन पर ट्रेन परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लगभग 5 से 7 दिनों तक नन इंटरलॉकिंग का काम भी होगा, जिसमें ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 510

अप और डाउन दोनों लाइन पर परिचालन के लिए सबौर और कहलगांव में नया पैनल रूम बनाया गया है। इस पैनल को ऑपरेटिंग लाइन से जोड़ने का काम अब शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके लिए मालदा रेल मंडल से पहले ब्लॉक की घोषणा होगी, क्योंकि इसी बीच में सबसे महत्वपूर्ण नन इंटरलॉकिंग वर्क भी कराया जाना है।

बताया गया कि सीआरएस निरीक्षण के तुरंत बाद रेलवे निर्माण विभाग और मालदा रेल मंडल के अधिकारियों ने इसपर बात की है। कहा जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इंटरलॉकिंग का काम होगा। यह काम भागलपुर स्टेशन पर होगा। भागलपुर में नन इंटरलॉकिंग का काम पहले कराया गया था। अब मुख्य लाइन पर एक पटरी और बढ़ गई है इसलिए उसपर ट्रेन चलाने के लिए फिर से इंटरलॉकिंग जरूरी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *