भागलपुर में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में निजी शिक्षक के घर पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में हुए विस्फोट में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर के सभी हिस्से, किचेन, मकान, छत, चापानल, दरवाजा व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। विस्फोट में किराए पर रहने वाले संतोष यादव और राजेश शर्मा के परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि पड़ोस के भी कई लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान

हादसा साहेबगंज बेली घाट रोड स्थित बसंत पंडित के घर रविवार की सुबह खाना बनाने के दौरान छोटा गैस सिलेंडर के विस्फोट करने से हुआ। मकान मालिक बसंत पंडित ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब किराये पर रहे नवगछिया के नारायणपुर के प्राइवेट शिक्षक संतोष यादव ने साहेबगंज चौक से सिलेंडर में तीन किलो गैस भरवाकर लाया था। उसकी पत्नी रूपा देवी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। माचिस जलाते ही गैस रिसने लगा और आग भभक उठी।

पानी और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग कमरे में फैल गई। रूपा देवी चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली। कमरे में धुआं फैल गया था। हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान सिलेंडर विस्फोट कर गया। वहां पर मौजूद सात लोग झुलस गए।

लोग इधर-उधर भागने लगे। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन लोगों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया था। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये लोग हुए हैं घायल
घायलों में किरायेदार चंदा देवी (24), रूपा देवी (35), रूपा देवी का भतीजा प्रियांशु (08) मकान मालिक बसंत पंडित की चाची शारदा देवी, कृष्ण बिहारी (14), अर्चना देवी (40), किशोर यादव (44), रितेश कुमार (06), विवेक कुमार (19), निर्मल कुमार उर्फ मोनू (24), अमन कुमार (18) और विवेक कुमार (17) शामिल हैं।

10 लाख से ज्यादा का नुकसान
अगलगी और विस्फोट में बसंत पंडित और किरायेदार का सामान जलकर नष्ट हो गया। चार कमरा क्षतिग्रस्त हो गया है। विस्फोट में 10 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बसंत पंडित ने बताया कि किरायेदार संतोष की बाइक घर के अंदर रखी थी। सूझबूझ से किसी तरह सुरक्षित बचा ली गई। बसंत पंडित ने कुछ साल पहले मकान का निर्माण किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *