चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार शाम पूर्वी क्षेत्र पर्षद की बैठक में 10 इंस्पेक्टर, 33 दारोगा और 26 सिविल दारोगा का एक-दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। डीआईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सदस्य के रुप में एसएसपी आशीष भारती, बांका एसपी स्वपना जी मेश्राम और नवगछिया सुश्री निधि रानी उपस्थित थे।

भागलपुर जिला बल के पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियारा का बांका, भारत भूषण का नवगछिया, नर्मदेश्वर सिंह चौह्वान का बांका से नवगछिया, मार्केण्डे सिंह का नवगछिया से भागलपुर, राजेश कुमार का भागलपुर से बांका, सुभद्रा कुमारी का नवगछिया, इंद्रदेव पासवान का बांका, रंधीर मिश्रा का नवगछिया से भागलपुर, सौम्य प्रियदर्शी और राकेश रंजन सिंह का बांका से भागलपुर जिला स्थानांतरण किया गया है।

इसी तरह भागलपुर से दारोगा बद्री उपाध्याय, दयानंद सिंह, रामशरण रजक, नरेश प्रसाद यादव, विकास चंद्र ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद यादव, कृष्ण मोहन यादव, जय प्रकाश मंडल, यज्ञनारायण राय और प्रदीप कुमार बनर्जी का नवगछिया पुलिस जिला में तबादला किया गया है। बांका जिला बल से दारोगा प्रवेश कुमार भारती, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, बसंत कुमार सिंह, दुर्गानंद हांसदा, दिनेश कुमार सिंह, उमा प्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह और चंदन कुमार दूबे का भागलपुर जिला में स्थानांतरण किया गया है।

दारोगा दुर्गादत्त पांडे, दयाशंकर राय, मिथिलेश पासवान, अंगद सिंह, उमेश प्रसाद भगत, जवाहरलाल सिंह नवगछिया से भागलपुर जिला में तबादला किया गया है।

भागलपुर से अरविंद कुमार सिंह, निरंजन कुमार यादव, केदार पासवान, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर प्रसाद, शिवशंकर राम और परमानंद झा का बांका जिला तबादला किया गया है। भागलपुर के सिविल दारोगा अनिल कुमार सिंह, धर्मवीर यादव, तजमुल हसन, उमर खान, उमा देवी, रामजी प्रसाद यादव, परशुराम साह, रामचंद्र पासवान का बांका जिला, विनोद ठाकुर, देवानंद सिंह, फरीद खान, रामचंद्र हांसदा का नवगछिया, बांका से भज्जू करमाली, लक्ष्मण कुमार यादव, सुखदेव यादव, सुरेन्द्र टुड्डू, गिरिश तिवारी, चंद्रमा मांझी, जितेन्द्र नाथ ओझा, जय कुमार झा का भागलपुर, नवगछिया के नंद कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, श्याम नारायण प्रसाद, और नारायण ततमा का भागलपुर तबादला किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *