भागलपुर तिलकामांझी चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में धुत बांका निवासी शिक्षक को तिलकामांझी पुलिस को सौंप दिया जांच में शिक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

उसे पकड़ने वाले ट्रैफिक ASI यूके यादव ने बताया कि शनिवार को दिन के 12:00 बजे अचानक एक व्यक्ति चौक पर अपने काले रंग की बुलेट से पहुंच कर उन्हें ट्रैफिक संचालन की हिदायत देते हुए कहने लगा कि वह पुलिस लाइन का दामाद है ।

उसे कोई कुछ नहीं कर सकता उसके बोलने के दौरान मुंह से आ रही शराब की गंध के बाद उसे पकड़ कर तिलकामांझी पुलिस को सौंप दिया शिक्षक ने अपना नाम गुड्डू बताया है उसने बताया कि वह तिलकामांझी हटिया रोड में कोचिंग संस्थान चलाता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *