भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास तीन दिसंबर की शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से कई वार कर महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस के द्वारा घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला भी जारी है।

दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग

इसी क्रम में जाप प्रमुख पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना को लेकर जानकारी ली और उसके साथ-साथ पचास हजार रुपए मदद के रूप में परिवार को दिया। बेटी की शादी के समय एक लाख रुपए देने की बात कही है।

घटना को लेकर स्पीडी ट्रायल के तहत दोषी को फांसी की सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मदद करने की बात कही है। इस घटना को लेकर जाप प्रमुख पप्पू यादव ने एलान किया है कि अपराधियों को पुलिसकर्मी एनकाउंटर करके मारेंगे तो उन्हें इनके द्वारा इनाम दिया जाएगा। वहीं मृतिका की बेटी का कहना है कि घटना के बाद आज किसी नेता के द्वारा मदद दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *