पछुआ हवा चलने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। अगले दो-तीन दिनों तक पछुआ हवा और तेज बहने का अनुमान है, जिससे ठंड और भी बढ़ेगी।
बिहार कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले देश के पश्चिमी भागों से आया चक्रवाती प्रवाह के बाद से ठंड बढ़ने लगी है। एक सप्ताह के अंदर तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 22 से 23 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से भागलपुर, बांका, पूर्णिया, पटना, सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक पछुआ हवा बहने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। ठंड के कारण भागलपुर के स्कूल पहले से ही सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुल रहे हैं। वहीं पटना के स्कूल भी 9 बजे पहले नहीं खुलेंगेे। मंगलवार को भागलपुर में अधिकतम तापमान 20.8 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना का पारा तो शाम चार बजे 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया। यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान गिरने के साथ ही देर शाम तक लोग घरों में दुबक गए। बुधवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। बादल छाये रहेंगे। न्यूनतम तापमान भी गिरेगा, जिससे रात और सर्द होगी। सुबह और शाम के समय कोहरा घना होगा


