नवगछिया। तिनटंगा-सैदपुर 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार दोपहर गोसाई गांव के डोमासी के समीप दो हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसका चालक वाहन में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे हाईवा को पीछे से आ रहे हाईवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले वाहन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया।

दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में क्षतिग्रस्त हाईवा को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....