भागलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जदयू व कांग्रेस के यात्रा पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि जदयू समाधान यात्रा नहीं व्यवधान यात्रा व जनाजा यात्रा निकाल रही है । बिहार के मुख्यमंत्री पूरी तरह से संवेदनहीन हैं । उन्होंने बताया कि ये किस तरह की यात्रा निकाल रहे हैं ये तो मुझे समझ नहीं आ रहा है । नीतीश कुमार तो सन्यास लेने जा रहे हैं । ये उनका अंतिम सन्यास यात्रा है । ये सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है । वंही उन्होंने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि ये परिवारवाद की यात्रा निकाल रहे हैं ।
संवेदनहीन हैं मुख्यमंत्री
चौबे ने बताया कि ये कैसा यात्रा है । भ्र्ष्टाचार रोकने की यात्रा , अपराध रोकने की यात्रा , दुराचार रोकने की यात्रा , ये समाधान यात्रा नहीं व्यवधान यात्रा है । मुख्यमंत्री सवेंदनहीन हैं । नीतीश कुमार ये कहते हैं कि मर रहा है तो मरने दो ऐसे होते हैं मुखिया । ये जनता को ठगने का काम किया जा रहा है । बिहार में किसानों के लिए भी उन्होंने कुछ नहीं किया है । जनता यूरिया के लिए त्राहिमाम है । ऐसे में ये मुख्यमंत्री का अंतिम यात्रा है ।
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भी साधा निशाना
कांग्रेस अपना भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है । इसपर उन्होंने कहा कि ये परिवार वाद का यात्रा है । भारत तो एक जुट है ही । कांग्रेस परिवार वाद का यात्रा निकाल रही है । कांग्रेस खानदान जोड़ो यात्रा कर रही है । मंत्री ने बताया कि इनलोगों के यात्रा से भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है । भाजपा अगले चुनाव में सभी सीट जीतेगी ।


