भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के झौआकोठी में बुधवार को इंटर के छात्र ने तमंचे से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पथ निर्माण विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी रमेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र पीयूष पासवान के रूप में हुई है। घटना कर्मचारियों के लिए बने सात नंबर क्वार्टर में घटी। वारदात के बाद से पासवान परिवार में कोहराम मच गया।

गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सिटी एएसपी शुभम आर्या भी बरारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे से पुलिस ने खुदकुशी में प्रयुक्त तमंचा, खोखा और सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक के पिता रमेश पासवान आरसीडी डिपार्टमेंट में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। पीयूष का बड़ा भाई अजीत बूढ़ानाथ स्थित एक जिम का ट्रेनर है। अजीत ने बताया कि उसका भाई शांत चित्त का था। बहन आरती ने बताया कि पीयूष ललन सर के कांसेप्ट कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर क्वार्टर आया था। उससे भोजन करने को कहा गया तो उसने रूम बंद कर लिया। वह गुमसुम था। कुछ देर बाद जोरदार आवाज हुई। वह समझ नहीं पाई। उसके कमरे की ओर गई वहां धुआं निकल रहा था। दरवाजे का लाक तोड़कर देखा गया तो पीयूष पलंग पर गिरा हुआ था। चादर पर खून फैला हुआ था। आरती ने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई लड़ाई या पुरानी रंजिश नहीं थी। कोई बाहर का तनाव रहा होगा जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

प्रेम-प्रसंग की चर्चा

पीयूष का पढ़ाई के साथ-साथ किसी एन से नाम शुरू होने वाली लड़की से संबंधों में उतार-चढ़ाव चल रहा था। उसे लेकर वह इनदिनों काफी तनाव में था। सुसाइड नोट में उसने अपनी पीड़ा का इजहार भी किया है। पुलिस ने खुदकुशी मामले में अवैध असलहा के इस्तेमाल को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। तमंचा पीयूष के पास आया कहां से, इसे लेकर स्वजनों से पूछताछ की गई है। बरारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने खुदकुशी को लेकर फिलहाल आम्र्स एक्ट का भी केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य को देखते हुए एएसपी सिटी ने फारेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *