भागलपुर: फिल्मों में आपने अभिनेता को अभिनेत्री की मांग खून से भरते हुए देखा होगा, लेकिन यह पात्र मधुसूदनपुर इलाके के गोविंदपुर में चरितार्थ हो गई। जब एक नाबालिग प्रेमी ने चाकू से अंगुली काटकर नाबालिग प्रेमिका की मांग को खून से भर दिया। देर रात लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। खून से मांग भरे जाने के बाद लड़की उसके घर पर ही रही। मधुसूदनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नसीम खान ने बताया कि इस मामले की अब तक जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत थाने नहीं आई है।

देर रात लड़की के लापता होने के बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उन लोगों को पता चला कि पड़ोस के ही लड़के के घर लड़की थी। परिजन उसे चलने को कहा लेकिन लड़की ने शादी होने की बात कह जाने से मना कर दिया। लड़की के परिवार वालों का आरोप है रात में अंधेरे का फायदा उठाकर लड़का जबरन उसे अपने साथ ले गया।

घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीणों लड़के के घर पहुंच गए। सभी ने नाबालिग युगल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों साथ ही रहने पर अडिग रहे। इस कारण लड़की की मां ने भी अंत में झल्लाकर कहा कि रात में जब लड़की ने शादी कर ही ली तो अब वह उसे साथ नहीं ले जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *