जोगसर में इंजीनियर के घर सेक्स रैकेट खुलासे में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जांच में बबलू साह उर्फ अनिल साह और अलीगंज की महिला दलाल के हाईटेक धंधे की जानकारी मिली। व्हाट्सएप पर ग्राहकों को कॉलगर्ल के फोटो भेजे जाते थे। पसंद आने पर सौदा तय होता था व उन्हें जोगसर का पता दिया जाता था। एक दिन में 3-4 ग्राहकों के साथ लड़कियां संबंध बनाती थीं। लड़कियों को एडवांस मिलता था। पुलिस को आंध्र प्रदेश के इलरू, बोकारो, मुंबई, दिल्ली और बंगाल में कई बैंेकोंे में ऑनलाइन पेमेंट का सबूत मिला। पुलिस पेमेंट मामले में संबंधितों से पूछताछ करेगी।

मोबाइल में सौ से अधिक लड़कियों के नंबर

पुलिस को बबलू साह के पास एक पर्ची मिली है। जिसमें 11 मई से 18 मई 2018 तक बबलू के द्वारा 27 हजार रुपए प्राप्त करने का प्रमाण है। पर्ची में बबलू का हस्ताक्षर भी है। नीमा कुमारी के बैंक एकाउंट में अभिषेक कुमार द्वारा पैसे भेजने का सबूत पुलिस मिला है। पुलिस नीमा और अभिषेक का पता लगा रही है। पुलिस को बबलू साह के पास दिल्ली, कोलकाता, बोकारो, रांची, आसनसोल की 100 से अधिक लड़कियों के नाम और उनका मोबाइल नंबर व कैश ट्रांसफर रिसिप्ट भी मिला है, जो विकास साह के नाम से है। इसमें तीन बार में पांच-पांच हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रकाश कुमार के नाम से कैश ट्रांसफर रिसिप्ट में दो हजार रुपए भेजे गए थे। दिवाकर राय, सोमा के नाम से भी कैश ट्रांसफर रिसिप्ट मिला है। रविकांत चौधरी का साइन किया हुअा बंधन बैंक का एक चेक भी बबलू साह के पास से मिला है। रविकांत चौधरी कौन है, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों को ऑनलाइन पेमेंट किया जाता था। गिरफ्तार विवेक कुमार के पर्स से सोनू कुमार सुधांशु के नाम से एक एकाउंट का डुप्लीकेट कॉपी लिखा पर्ची मिला है। विवेक के पास से रितेश कुमार के नाम से 15 हजार, विकास साह के नाम से 20 हजार और सोनू के नाम से पांच हजार लेन-देन का कैश रिसिप्ट मिला है।

बबलू के पास मिली पर्ची से खुला पेमेंट का राज
गिरफ्तार बबलू साह।
शाहकुंड की लड़की को एक दिन का बबलू देता था 2000 रु.

पकड़ी गई शाहकुंड प्रखंड के एक गांव की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह भागलपुर काम के सिलसिले में आई थी। स्टेशन पर उसकी मुलाकात अलीगंज की महिला दलाल से हुई। वह उसे बबलू साह के पास ले गई। फिर बबलू उक्त लड़की से देह व्यापार कराने लगा। एक दिन में बबलू उसे दो हजार रुपए देता था। इस एवज में उसे 3-4 ग्राहकों से संंबंध बनाने पड़ते थे। रहने और खाने की व्यवस्था बबलू ही करता था। लड़की ने बताया कि अलीगंज की महिला दलाल को बबलू साह अपनी प|ी बता कर कमरा किराए पर लेता था। कहीं वह अपने आप को तिलकूट व्यवसायी तो कहीं नन बैंकिंग कंपनी का एजेंट बताता था।

लड़कियों को पुलिस ने माना पीड़ित, दोनों का कराया मेडिकल टेस्ट

इस मामले में कुल दो केस दर्ज किये गए हैं। पहला केस शराब से जुड़ा हुआ है, जिसमें बबलू साह, उसके बेटे सोनू, विवेक और बंगाल से लाई गई कॉल गर्ल्स को आरोपी बनाया गया है। ये चारों शराब के नशे में थे। दूसरा केस देह व्यापार से संबंधित था। इसमें बबलू साह, अलीगंज निवासी महिला दलाल, विवेक और सोनू को आरोपी बनाया गया था। देह-व्यापार के दलदल से निकाली गई बंगाल और शाहकुंड की लड़की को पुलिस ने पीड़िता माना है। इस कारण दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। बंगाल की लड़की शराब के नशे में थी, इस कारण उसे शराब वाले मामले में आरोपी बनाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *