भागलपुर : ये खबर फिल्मी नहीं बल्कि असल जिंदगी में घटी घटना पर आधारित है। एक पति ने अपनी पत्नी और अपने ढाई वर्ष के बच्चे की मां की शादी किसी और के साथ कर दी। दरअसल, ढाई वर्ष के बच्चे की मां को अपने ही मकान मालिक के बेटे से प्यार हो गया। प्यार का जुनून सिर पर ऐसा चढ़ा कि वो पति से बेवफाई करने लगी। हालांकि बाद में जब पति को पत्नी की करतूत का पता चला तो वो भी दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया साथ ही अपने ढाई साल के बेटे को भी नवदंपति को सौंप दिया।

मामला भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड का है। प्रखंड के खिरीबांध पंचायत के सालेपुर में शनिवार की देर रात पति की उपस्थिति में महिला की शादी मकान मालिक के बेटे और प्रेमी मोनु कुमार सिंह( 20 वर्ष) से ग्राम कचहरी में हो गई। शादी की रस्मो रिवाज के बाद पति ने अपने ढाई वर्ष के बेटे को भी उसके नये पिता को सौंप दिया।

काजबलीचक के रहने वाला युवक कई साल से सालेपुर में किराए के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले उसे किसी केस में जेल भेज दिया गया था। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे मोनु से उस महिला की नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों में प्रेमसंबंध हो गया। दोनों के कुछ दिन पहले घर से भागकर जोगनी मंदिर में शादी कर लेने की बात सामने आ रही थी। जब इस बात का पता पति को चला तो उस युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी संग ही कराने का निर्णय लिया। युवक की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गोड्डा जिला के एक गांव में हुई थी।

खिरीबांध पंचायत के सरपंच डा, पवन कुमार साह ने बताया की दोनों परिवारों के सहमति से पूर्व पति ने अपने उपस्थिति में ग्रामीणों के समक्ष ग्राम कचहरी मे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मोनू की शादी करा दी और अपने ढाई वर्ष के बेटे को भी प्रेमी जोड़े को ही सुपुर्द कर दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *