भागलपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए 23 दिसंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल बंद किये जा सकते हैं। हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी को बुधवार को जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

बढ़ते शीतलहरी और ठंड को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं कक्षा छह से सीनियर कक्षाओं को अभी नहीं बंद किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सुबह तेज ठंड हो रही है।

इसमें खाकर छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। वह स्वस्थ रहें इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को ठंड कम होने तक बंद करने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिलाधिकारी के सामने प्रस्ताव रखे जायेंगे और उनसे अनुमति मिलने पर इसकी घोषणा कर दी जायेगी। प्राइवेट स्कूलों में कुछ जगहों पर छुट्टी हो चुकी है तो कुछ जगह पर छुट्टी होने वाली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *