बबरगंज थाने के पास मोहद्दीनगर स्थित एसबीआई के एटीएम को बदमाशों ने खंती से तोड़ दिया और उसमें रखे कैश को लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाश मशीन के भीतर लगे कैश वोल्ट को तोड़ नहीं पाए, इससे 27.95 लाख रुपए लुटने से बचा गया। घटना सोमवार रात 2.23 बजे की है। एटीएम में लगे गुप्त कैमरे में बदमाशों का चेहरा कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने में जुटी है। एनसीआर से संचालित होने वाले इस एटीएम में गार्ड नहीं रहता है, जिसका बदमाशों ने फायदा उठाया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह में हुई तो बैंक और पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, मोजाहिदपुर थानेदार अमर विश्वास, बबरगंज के प्रभारी थानेदार हारुण मुश्ताक, एसबीआई के सिक्योरिटी अधिकारी ने मामले की जांच की, तो पाया कि कैश बच गया। एटीएम में सोमवार रात 10.41 बजे अंतिम ट्रांजेक्शन हुआ था। उस समय कैश 27.95 लाख था। एटीएम में करीब 45 लाख कैश तक रखा जा सकता है। तोड़फोड़ के बाद मंगलवार सुबह में एटीएम के कैश का मिलान किया गया, तो उतना ही कैश पाया गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

सोमवार शाम को ही एटीएम में कैश भरा गया था। इसकी भनक बदमाशों को लग गई थी, इस कारण बदमाशों उक्त एटीएम को निशाना बनाया।
थाने के बगल के एटीएम को ही बदमाशों ने तोड़ा

एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी एनसीआर और एसबीआई की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस को दोपहर में मामले की जानकारी मिली, तो बबरगंज इलाके के सारे एसबीअाई एटीएम को जाकर जांच किया, तब पता चला कि थाने के बगल के एटीएम को ही तोड़ा गया है। पुलिस ने एसबीआई के चैनल इंचार्ज को फोन लगाकर पूछा तो बताया गया कि कैश बच गया है। पटना से एक्सपर्ट बुलाया गया है। इस कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। रात की गश्ती में पुलिस को नहीं लगी भनक सोमवार की रात को बबरगंज पुलिस ने मोगलपुरा में छापेमारी की थी। तीन बार एटीएम के पास से थाने की गश्ती गुजरी थी। रात

 

दो बजे के बाद लगातार पुलिस की चहल-कदमी देख बदमाशों को पकड़े जाने का भय लगा। इस कारण एटीएम का कैश वोल्ट नहीं तोड़ पाए और भाग निकले। लेकिन पुलिस को उस समय घटना की भनक तक नहीं लगी। सात माह पहले दो एटीएम काट कर 31 लाख उड़ाने वालों का अभी तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, बढ़ चुका है शातिरों का मनोबल

भागलपुर |नौ फरवरी 2018 की रात बदमाशों ने गैस कटर से एसबीआई और केनरा बैंक के एटीएम को काट कर 30.91 लाख रुपए चुरा लिये थे। इस मामले में अब तक पुलिस गिरोह का पता नहीं लगा पाई है। इन दोनों केसों में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुन: एसबीआई के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। भागलपुर में एटीएम काटने और उसे तोड़ने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फरवरी में इशाकचक में बौंसी रेल पुल के पास एसबीआई का शटर गिरा कर एटीएम के कैश चेंबर को गैस कटर से काटा गया था। सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया गया था। इससे बदमाशों की गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हो सकी थी। एटीएम के कैश सेट प्रेजेंटर (नोट रखने का चैम्बर) को ही चोर ले उड़े थे। उसका लॉक न खुलने पर एटीएम काट कर उसका कैश सेट ले भागे थे।

एटीएम तोड़ने की प्रमुख घटनाएं 09 फरवरी 2018 : बौंसी रेल पुल के पास एसबीआई एटीएम काट कर 25.88 लाख की चोरी 09 फरवरी 2018 : सबौर में केनरा बैंक के एटीएम को काट कर पांच लाख तीन हजार की चोरी 18 दिसंबर 2017 : अलीगंज में एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ कर चोरी का प्रयास 11 दिसंबर 2017 : मिरजान में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ कर

चोरी का प्रयास

10 मार्च 2015 : मिरजान में एसबीआई के एटीएम को तोड़ा, 20 लाख चोरी होने से बचा

13 फरवरी 2014 : तिलकामांझी में आईसीआईसीआई के एटीएम को तोड़ा

07 फरवरी 2014 : तातारपुर के आसानंदपुर में एसबीआइ एटीएम के शटर का ताला तोड़ा

07 फरवरी 14 : परबत्ती में एसबीआई के एटीएम के शटर का ताला तोड़ा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught ErrorException: mkdir(): Disk quota exceeded in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php:2091 Stack trace: #0 [internal function]: litespeed_exception_handler() #1 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(2091): mkdir() #2 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php(112): wp_mkdir_p() #3 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(839): LiteSpeed\Optimizer->serve() #4 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(329): LiteSpeed\Optimize->_build_hash_url() #5 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(265): LiteSpeed\Optimize->_optimize() #6 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(226): LiteSpeed\Optimize->_finalize() #7 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): LiteSpeed\Optimize->finalize() #8 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(205): WP_Hook->apply_filters() #9 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/core.cls.php(475): apply_filters() #10 [internal function]: LiteSpeed\Core->send_headers_force() #11 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(5493): ob_end_flush() #12 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): wp_ob_end_flush_all() #13 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(365): WP_Hook->apply_filters() #14 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(522): WP_Hook->do_action() #15 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/load.php(1308): do_action() #16 [internal function]: shutdown_action_hook() #17 {main} thrown in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 2091