शहर में चुस्त और दुरुस्त पुलिसिंग का दावा तार-तार हो रहा है। इन दिनों क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है। दिन-दहाड़े लूट और छिनतई की घटनाएं आम हो गईं हैं। कहां और कब कौन लूट लिया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। तमाम घटनाएं पुलिस के रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं, पर पुलिस की कार्रवाई एफआईआर से आगे नहीं बढ़ रही है।
Total Downloads: 80
नतीजा बाइक सवार लुटेरे (बदमाश) खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वह भी तब जबकि शहर सीसीटीवी की जद में है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में निगम प्रशासन की ओर 410 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके आलावा अन्य बड़े प्रतिष्ठानों और घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यानी कमोवेश शहर सीसीटी की जद में है। फिर भी पुलिस की पकड़ से लुटेरे दूर हैं।

शहर में लूट और छिनतई की एक नहीं कई बानगी है। इसकी ताजा बानगी एक सितंबर की सुबह पौने पांच बजे भीखनपुर नेत्रहीन विद्यालय के पास टेम्पो सवार छात्र समेत चार यात्रियों को पिस्तौल का भय दिखाकर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 31 अगस्त की शाम चुनिहारी टोला के ग्वाल टोली में एक महिला के गले से हीरा जड़ी सोने की चेन छीन लिया।

एक मामले में तिलकामांझी और दूसरे मामले की कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों का खुलासा तब हुआ, जब रविवार को केस दर्ज कराया गया। लूट मामले में तिलकामांझी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पर पुलिस की पूछताछ में उसने घटना में संलिप्त होने की बात से इनकार किया है। 31 अगस्त को ही मेडिकल कॉलेज के पास एक जज की प|ी के गले की चेन की छिनतई हो गई। पर पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।

