दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो मेडिकल एजेंसी के स्टाफ से शनिवार की शाम 2.31 लाख रुपये नगद, मोबाइल, चेक आदि सामान लूट लिए। थाना क्षेत्र के टरहा नहर के पास घटी वारदात के समय बाइक सवार चारों बदमाश हथियार से लैश थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिपरा की ओर लौट गए।

जानकारी के अनुसार आयुष सर्जिकल एजेंसी मीर टोला और दुर्गा मेडिकल एजेंसी महावीर चौक दोनों सहरसा के दो स्टाफ शनिवार की शाम दुकानदारों से रुपये लेकर छातापुर, पिपरा होते हुए सिंहेश्वर की ओर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।

उसी समय नहर के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। हथियार के बल पर दुर्गा मेडिकल एजेंसी के स्टाफ से 1.56 लाख और आयुष सर्जिकल एजेंसी के स्टाफ से 75 हजार रुपये लूट लिए। थाना अध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि उन्हें लूट की सूचना मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *