भागलपुर में शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के नाथनगर के पुरानी सराय के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस और नाथनगर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के पुरवा जेनोति कुर्मिजान बांसबांकी के निवासी रामबचन गंगा राम के 46 वर्षीय पुत्र बालगोविंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की 3 बेटी और एक बेटा है। मृतक के बेटा मुकेश ने बताया बहन की शादी के लिए उसके पिता बिहार गए थे।

बेटे ने बताया कि- भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय के निवासी नाना विजय मंडल के घर बहन की शादी एकचारी में तय किया था। शादी की तैयारी की जा रही थी और शनिवार को अहले सुबह 5 बजे करीब शौच के लिए पुरानी सराय के पास रेलवे ट्रैक पर गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गया। घटना के बाद से परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *