06 03 niraj 30092453 1646605328 1646605328 jpg 80

भागलपुर, सूबे के उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि काजीवलीचक हादसे और लोगों की तकलीफों की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे। प्रभावित परिवारों की चिंता सरकार को है। प्रभावित परिवारों को भाजपा परिवार की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी। मंत्री ने कहा कि हादसा क्यों हुआ, कैसे हुआ ये जांच का विषय है। इस पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच से पता चलेगा कि इतना बारूद कैसे जमा था और इसकी अनुमति ली गयी थी कि नहीं। व्यक्तिगत जांच नहीं होनी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उद्योग मंत्री के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार की शाम काजवलीचक स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल के बगल में रह रहे प्रभावित लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद नेताओं ने अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, भाजपा नेता अतुल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय आदि शामिल थे। मंत्री ने कहा कि काजवलीचक में हुआ हादसा बहुत बड़ा सबक देकर गया है।

हादसे में एक साथ इतनी मौत भयावह और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि जो बेघर हुए हैं, जो अनाथ हुए हैं या जिन परिवारों में कोई कमाने वाला नहीं रहा, उन सबको लेकर वह चिंतित हैं और उन्हें पूरी मदद पहुंचाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों के खानपान की व्यवस्था की है। इस मौके पर हरिवंशमणि सिंह, नभय चौधरी, विजय सिंह प्रमुख, संतोष कुमार, प्रीति शेखर, श्वेता कुमारी आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *