भागलपुर : अंगजनपद की कला एवं संस्कृति को बढावा देने और यहां की सांस्कृतिक प्रतिभा को विकसित करने के लिए समर्पित नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित भागलपुर महोत्सव का आगाज स्थानीय टाउन हॉल में गीत-संगीत के मधुर झंकार के बीच हुआ। इस मौके पर स्वस्ति नित्या द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ लब्धप्रतिष्ठ लोक गायिका देवी ने अपने मनमोहक लोक गीत से संगीत प्रेमी श्रोताओं को देर तक झुमाया।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रोता गीत गंगा में डुबकियां लगाते रह और मस्तियां लूटते रहे। समारोह का उद्घाटन राज्य सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उनके साथ भागलपुर के पूर्व सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और कई स्थानीय नेता और समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गीत संगीत अंग संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है। इसने लोक कलाओं को विकसित करने के साथ राष्ट्रीय फलक पर इसकी अलग पहचान दिलायी है।

इस मौके पर उन्होंने भागलपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की और ऐसे प्रयासों से ही कला और संस्कृति को जीवंत बनाये रखा जा सकता है। पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। इससे स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर समिति के सलाहकार रमण कर्ण, कोषाघ्यक्ष सत्य नारायण प्रसाद, प्रो. एजाज अली रोज और विनोद पंडित समेत समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य के साथ-साथ भारी संख्या में दर्शक व श्रोतागण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *