भागलपुर | माणिक चंद ज्वेलर्स कोलकाता और नॉर्थ ईस्ट इंडिया की अग्रणी रिटेल ज्वेलर्स में से एक है। माणिक चंद ज्वेलर्स के आयुष सोनी ने बताया कि माणिक चंद परिवार का 9वां एक्सक्लूसिव रिटेल ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन सोमवार को सिल्क सिटी भागलपुर में किया जाएगा। शहर के लिए “अ वन-स्टॉप स्टोर’ जो अापके परिवार के हर अवसर पर गहनों की बढ़ती मांग को पूरा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

आयूष सोनी ने बताया कि असम के सिल्चर में माणिक चंद परिवार का 8वां शोरूम का उद्घाटन हुआ है। माणिक चंद ज्वेलर्स को पारंपरिक, आधुनिक, ट्रेंडी, ब्राइडल और लाइट वेट डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की व्यापक रेंज के लिए जाना जाता है। माणिक चंद ज्वेलर्स के पीयूष सोनी का कहना है कि इस क्षेत्र में हमारे वर्षों के अनुभव एवं खास अनुभवी डिजायनिंग टीम अापको अपने पसंदीदा आभूषण बनाने में मदद करेंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *