भागलपुर : तिलकामांझी थाना के मुंदीचक जानकी प्रसाद लेन स्थित शिव फ्लावर मिल परिसर स्थित मीनाक्षी सेल्स के गोदाम में शुक्रवार शाम 6.45 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन गाड़ी पहुंची और तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके पहले कि दमकल आग पर काबू पाती तबतक चिप्स, टॉफी, नमक समेत गोदाम में रखे कई सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में भारी नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।
मुंदीचक जानकी प्रसाद लेन स्थित शिव फ्लावर मिल में लगी आग
’ तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
’ आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता
मीनाक्षी सेल्स के गोदाम कीपर संजय कुमार ने बताया कि गोदाम बंद कर जाने के क्रम में पीछे धुआं दिखाई पड़ा। ताला खोलने पर देखा कि गोदाम में आग लग गई है। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

सूचना मिलने पर अग्निशमन गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में तीन छोटी और एक बड़ी गाड़ी का उपयोग करना पड़ा। जाम में फंसने के कारण अग्निशमन गाड़ी 45 मिनट विलंब पहुंची। जिसके चलते भारी नुकसान हुआ। नहीं होता। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है। बंद करने के समय गोदाम में अगरबत्ती भी नहीं जलाया था।


