पछुअा व उत्तरी पछुअा हवा चलने अाैर साइक्लाेनिक सर्कुलेशन का असर खत्म हाेने से भागलपुर, पटना समेत ज्यादातर हिस्साें में शनिवार को माैसम साफ रहा। राज्य के उत्तर-पूर्वी अाैर उत्तर-पश्चिम जिलाें में इसका प्रभाव रहने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी ताे कहीं हल्की बारिश हुई। पूर्वानुमान है कि रविवार काे भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कहीं-कहीं बूंदाबांदी ताे कहीं हल्की बारिश हाेगी।
Total Downloads: 101
इन जिलाें के लिए माैसम विभाग ने बादल गरजने अाैर बिजली चमकने का यलाे अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलाें के अलावा शेष बिहार का माैसम साफ रहेगा। 28 फरवरी से इन पांचाें जिलाें का माैसम भी साफ हाे जाएगा। अगले तीन-चार दिनाें में न्यूनतम तापमान में काेई खास बदलाव नहीं हाेगा।
शनिवार को सीतामढ़ी के पुपरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सुपाैल के भीमपुर व अररिया के सिकटी में 6.4 एमएम, पश्चिमी चंपारण के त्रिवेणी में 3 अाैर नालंदा के इस्लामपुर में 2.6 एमएम बारिश हुई।

