भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पाठशाला के समीप पीटर इंग्लैंड के कपड़े शो रूम में अचनाक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा दुकान को जलाकर राख कर दिया है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बरारी के निवासी अशोक मंडल पीटर इंग्लैंड के शो रूम बताया जा रहा है। आग लगी में लाखों का रुपए के महंगे कपडे समेत दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम।
आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम।

मौके पर चार अग्निशमन की गाड़ी पहुंची

कपड़े की शोरूम में आग लगने के बाद एक के बाद एक चार दमकक गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एएसपी कोतवाली थाना पुलिस समेत कई थाना की पुलिस पहुंची हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *