भागलपुर रेलवे जंक्शन पर एक युवक की लाश बरामद हुई है। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हुई है। रेल पुलिस ने उसके पास के एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस इस फोन के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।
Total Downloads: 342
इधर, गुरुवार दोपहर शव मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रेल पुलिस के अनुसार, जम्मूतवी जंक्शन से खुलकर एक ट्रेन भागलपुर पहुंची। जब सभी यात्री ट्रेन से उतर गए तब सफाई कर्मी ट्रेन में प्रवेश किया तो देखा कि एक युवक जेनरल बोगी में पड़ा हुआ था। जांच करने पता चला कि वह मृत पड़ा था।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान की जा रही है। तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। फोन खंगालने पर ही परिजनों से संपर्क हो पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

