भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के भावना होटल के समीप स्मार्ट सिटी भागलपुर में काम कर रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। वहीं मौके पर तिलकामांझी थाना और यातायात पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भागलपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। जिसको लेकर ट्रैक्टर से मजदूर समान लेकर जा रहा था। इसी बीच ट्रेक्टर पर बैठे एक मजदूर की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई । मृतक मजदूर की पहचान बांका जिले के धोरैया के भतुआ चक के निवासी भोला तांती के 35 वर्षीय पुत्र सुनील तांती की रूप में हुई है ।

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजनाओं में करीब दो माह से काम कर रहा था और आज अपने ससुर के साथ ट्रेक्टर पर काम करने निकले थे और ट्रैक्टर ससुर शंकर तांती चला रहे थे इसी बीच घटना हुई है। वहीं, मौके से ससुर फरार हो गए और पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर किया है। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *