भागलपुर के घोघा में एक प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. अपने प्रेम को अपनाने के लिये बुधवार को एक प्रेमिका ने साहसिक परिचय देते हुए प्रेमी के घर धावा बोला और वहां धरना पर बैठ गयीं. बस उसे भनक लग गयी थी कि पांच साल से उससे प्रेम कर रहे लड़के ने दहेज के लोभ में दूसरी लड़की से शादी की हामी भर दी है. पंचायत का फैसला लड़की के पक्ष में आया तो लड़के के पिता ने लड़की को शरण दिया. वहीं अब लड़की के घर वालों की ओर से अब एक आवेदन आया है जिसमें लड़की की हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रेमिका ने प्रेमी के घर दिया धरना

जानकारी के अनुसार घोघा थाना क्षेत्र के कोदवार गांव में बुधवार को अपने प्रेमी के घर पहुंची एक प्रेमिका ने दोपहर 12 बजे से धरना दे दिया. लड़की ने प्रभात खबर को बताया कि कोदवार के ब्रह्मदेव मंडल का पुत्र दीपक मंडल उसके साथ पिछले पांच साल से प्रेम कर रहा है. पांच साल पहले काली मेला देखने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. तब से वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं.

दहेज लेकर अब दूसरी शादी कर रहा लड़का- बोली प्रेमिका

लड़की ने बताया कि दोनों के बीच रिश्ते काफी आगे बढ़ चुके हैं. पीड़िता ने कहा कि अब वह मुझे छोड़कर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है. प्रेमिका का कहना है कि दीपक ने दहेज में एक मोटरसाइकिल लिया है और छह मार्च को उसकी शादी है.

गांव में हुई पंचायत, लड़की के पक्ष में दिया फैसला

युवती के धरना पर बैठते ही युवक घर से फरार हो गया. गांव के लोगों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव महलदार व सरपंच प्रतिनिधि शंकर मंडल, वार्ड सदस्य व पंच की उपस्थिति में पंचायत की. लड़के के पिता ब्रह्मदेव मंडल से पूछताछ की गयी. पिता ने कहा कि यदि मेरा लड़का इस लड़की से प्यार करता है तो वह दोनों की शादी के लिए तैयार है.

पंचायत का देर रात फरमान

देर शाम साढ़े आठ बजे काफी खींचतान के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया कि लड़की धरना समाप्त कर प्रेमी दीपक के घर ही रहेगी. दीपक के घर लौटने पर दोनों की शादी करवा दी जायेगी. इस आशय का बांड भी लड़की के पिता से भराया गया है. वहीं अब लड़की के घर वालों की ओर से आवेदन दिया गया है.
लड़की की हत्या की आशंका को लेकर आवदेन

लड़की के घर से अपनी पोती को लेकर थाने को बताया है कि उनकी पोती घर से 28 फरवरी को फरार हो गयी थी. दीपक मंडल के ऊपर भगाकर ले जाने का आरोप आवेदन में लगाया गया है. वहीं अब दीपक के घर में उसकी हत्या होने की आशंका जताते हुए आवेदन दिया गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet