भागलपुर में एक नशेड़ी महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गया। दोनों के बीच वन वे का नियम पालन करने को लेकर विवाद हुआ। वहीं, विवाद बढ़ने पर नशेड़ी ने महिला पुलिस समेत तीन पुलिसकर्मी से हाथापाई भी कर दी। हालांकि मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचकर युवक को दबोच लिया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर थाना लेकर चली गई। मामला भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना चौक का है।

मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पुलिस और पुरुष पुलिस ने जब एक युवक को वन वे नियम के बारे में बताने का प्रयास किया तो उक्त युवक भड़क गया। इस दौरान नशेड़ी युवक मौके पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ललिता के साथ हाथापाई करने लगे। जब पुलिस कर्मी अमर कुमार ने रोकना चाहा तो नशेड़ी युवक सिपाही से मारपीट करने लगा और उसका वर्दी का कंधा बेच फाड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही तिलकामांझी थाना के एक एएसआई पुलिस अधिकारी पहुंचे तो नशेड़ी ने उनसे भी उलझ गया ,जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचकर नशेड़ी युवक को दबोच लिया और उसे तिलकामांझी थाना लेकर चला गया।

मामले को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक बाइक सवार युवक को ट्रेफिक पुलिस ने रोका तो युवक नशे की हालत में था और तैनात पुलिस कर्मी से बदतमीजी से व्यवहार किया है ,मौके पर तैनात पुलिस बल ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *