विजिलेंस की टीम सुबह 6:30 बजे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मधुकांत मंडल के भागलपुर स्थित आदर्श अपार्टमेंट के फ्लेट में छापेमारी की है। निगरानी के डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि सुबह से छापेमारी जारी है। यहां पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की पत्नी पहुंची हुई है। निगरानी की टीम ने भागलपुर के फ्लेट से बैंक के पासबुक, ATM कार्ड और एलआईसी के कागजात बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1.10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति मिली है।

भागलपुर के आदर्श अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर स्थित फ्लेट में सर्च जारी एटीएम, बैंक के कागजात और एलआईसी के कागजात मिले हैं। भागलपुर के आदर्श अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर स्थित कमरे में निगरानी ने गुरुवार को छापेमारी शुरू कर दी है। निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि आय से 1.10 करोड़ की अधिक सम्पत्ति मिला है। छापेमारी में डीएसपी आदित्य राज, शिव कुमार साह, पवन कुमार सहित सब इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद और गणेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।

इंजीनियर के बेटे की है पेशी, इसलिए नहीं आए

निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के बेटे की किसी मामले में पेशी है। इसलिए वो नहीं आए हैं। टीम पीछे 5 घंटे से कागजात की पूछताछ कर रही है। बता दें कि मंगलवार को भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ऊपर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई कर दी थी। इनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी गई थी। यह कार्रवाई पटना समेत तीन जिलों में चल रही है। निगरानी मुख्यालय की तरफ से इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *