राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है। आईबी के साथ स्पेशल ब्रांच के अधिकारी सादे लिबास में संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। रविवार को दोपहर बाद से ही देवघर से भागलपुर के बीच सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
Total Downloads: 346
इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम स्थल के पास की भी सुरक्षा कड़ी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर खुफिया विभाग के अधिकारी भागलपुर में कैंप कर रहे हैं। नाथनगर, ललमटिया, विश्वविद्यालय और तातारपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटलों में ठहरने वाले मेहमानों पर खुफिया विभाग की टीम नजर रख रही है। मोहन भागवत की सुरक्षा में दौ सौ से अधिक जवानों को लगाया गया है।

एसएसपी आशीष भारती स्वयं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। रविवार को भी सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

