भागलपुर में श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन व व्यवसायिक मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया। इसमें नन मैट्रिक से लेकर उच्च योग्यता प्राप्त लोगों को नौकरी दी जा रही है। सुबह से ही युवाओं की भीड़ लगी हुई है।

कई क्षेत्र से आई है कंपनी

भागलपुर के जिला स्कूल में मेला का आयोजन किया गया है। दो दिन के मेले में 38 कंपनियां आई हुईं हैं। कंपनियों द्वारा मेले में आए अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। नियोजन मेला में कई क्षेत्र की कंपनियां आई हुई है। मेले में कृषि, तकनीकी, सेल्स, हेल्थ, सुरक्षा, खाद सुरक्षा, लोजेस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन सहित कई तरह की कंपनी आई हुई ।

मिल सकता है अच्छा वेतन

अभ्यर्थियों को इसमें अच्छा वेतन मिल सकता है। इसमें 8000 से लेकर 25000 तक वेतन मिल सकता है। मेला में भाग लेने के लिए आए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की यात्रा भत्ता नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्र में 4800 से अधिक पद पर अवसर है। अलग-अलग पद का मानदेय भी अलग है। कल भी आवेदक अपने दस्तावेज लेकर पहुंच सकते हैं। इसमें अपना बायो डेटा, योग्यता प्रमाणपत्र व पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *