भागलपुर हॉट सीट बनता जा रहा है। भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी देकर लोजपा ने भी भागलपुर में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। लोजपा ने युवा प्रत्याशी डिप्टी मेयर राजेश वर्मा पर दांव खेला है। महज 24 घंटे के अंदर ही लोजपा ने भाजपा से अपना राजनीतिक बदला राजेश के माध्यम से साध लिया। ज्ञात हो कि लालगंज व गोविंदगंज में लोजपा के खिलाफ भाजपा ने प्रत्याशी उतारे थे। इस बीच पूर्व मेयर दीपू भुवानिया भी इस जंग में कूद चुके हैं।

रणनीति को ले आज कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

राजेश वर्मा ने बताया कि सिंबल मिल गया है। पटना से भागलपुर के लिए निकल चुका हूं। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठकर रणनीति और नामांकन की रूपरेखा तय कर लूंगा। इधर भाजपा में अंतर्कलह अब सतह पर आने लगा है। भाजपाई विजय साह व साधना झा ने भी निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। निश्चित रूप से ये सेंधमारी चुनावी गणित को प्रभावित करेगी।

लंबे समय से वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे के बेटे भागलपुर में तैयारी में लगे हुए थे और अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने अर्जित को किनारे कर जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय पर दांव आजमाया है। अंदरूनी राजनीति को देखते हुए ही पार्टी ने भागलपुर सीट के प्रत्याशी घोषित करने में वक्त लगाया। लेकिन खुलासे के साथ ही विवाद सतह पर आने लगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu