भागलपुर में बुधवार को एक लड़की अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के अधिकारियों से भिड़ गई। महिला पुलिसकर्मी लड़की को पकड़ने पहुंची तो वो उनसे भी उलझ गई। लड़की ने धमकी देते हुए कहा- छोड़ो नहीं तो दांत से काट लूंगी… पुलिस की वर्दी पहनकर ज्यादा नौटंकी कर रही हो। धक्का-मुक्की कर रही लड़की निकिता सोनी (24) को कड़ी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। दरअसल, शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। नगर निगम कर्मी खलीफाबाद इलाके में फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटा रहे थे। तभी एक दुकानदार की बेटी निकिता भड़क गई।
Total Downloads: 87
SDM और लड़की में छिड़ी बहस
मामले को बढ़ता देख SDM धनंजय कुमार ने लड़की को डांट लगाई। वह SDM भी बहस करने लगी। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। SDM के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मी उसे पकड़ने पहुंचीं। इस दौरान निकिता फिर से भड़क गई। अपशब्द भी कहने लगी। उसने महिला पुलिस से कहा, ‘आप इस तरह से बात नहीं कर सकते….हाथ नीचे कीजिए। टच मत करना……फुटपाथ वाले की बेटी हूं…।
![]()

निकिता बोली- अधिकारी ने लात मारकर पिता की दीये की दुकान गिराई
हंगामा करने वाली युवती निकिता ने बताया कि वो अपनी मां के साथ शॉपिंग करने आई थी। मेरे पिता की यहीं दिये की दुकान है। निगम के अधिकारी ने लात मारकर दुकान गिरा दी। वो दूर से भी कह सकते थे। मैंने उनसे पूछा कि आप कमिश्नर हैं तो उन्होंने कहा कि निगम का अधिकारी हूं। फिर मैंने उनका आई कार्ड मांगा। इसके बाद वो वहां से चले गए। लेकिन, SDM आकर मुझे ही कहने लगे कि तुम हंगामा कर रही हो।

क्या बोले DSP
ट्रैफिक DSP प्रकाश कुमार ने बताया कि निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटा रहे थे। इस दौरान निकिता सोनी उनका विरोध करने लगी। फिर हंगामा करने लगी। SDM ने भी लड़की को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बहस करने लगी। SDM के आदेश पर लड़की को थाने ले जाकर फाइन किया गया।
