शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की हाजिरी के लिए सेल्फी सिस्टम का आदेश वापस ले लिया है। डीईओ ने कमिश्नर के साथ हुई शिक्षा विभाग की बैठक में जारी किए गए निर्देश के आधार पर 22 अक्टूबर को आदेश दिया था कि शिक्षक निर्धारित समय तक स्कूल पहुंचकर सेल्फी के माध्यम से अपनी हाजिरी की रिपोर्ट करेंगे। लेकिन इसका लगातार विरोध होने के बाद सोमवार को डीईओ संजय कुमार ने इस आदेश को वापस लेने का पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि सेल्फी से शिक्षकों की हाजिरी का आदेश स्थगित कर दिया गया है।

हालांकि विभाग ने अवकाश के लिए तीन दिन पहले सूचना देने के निर्णय को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया है। विभिन्न शिक्षक संघ अवकाश की सूचना तीन दिन पहले देने के निर्णय को भी वापस लेने की मांग कर रहे थे। ऐसे में जब डीईओ ने सेल्फी से हाजिरी का आदेश वापस लिया तो माना जा रहा था कि अवकाश वाले निर्णय भी वापस लिए जाएंगे।

शिक्षकों को अवकाश लेने का अधिकार होना चाहिए : संघ

प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. शेखर गुप्ता ने कहा कि डीईओ के नए आदेश में आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति के लिए तीन दिन पहले सूचना देने और मात्र 10 शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश के उपभोग संबंधी आदेश को निरस्त करने की चर्चा नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों को अवकाश लेने का अधिकार होना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *