भागलपुर। शहरी क्षेत्र में तापमान गिरने से राहगीर ठिठुर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पर है। सर्द हवा से कनकनी बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। सर्द हवा से गरीब व असहाय लोगों के बचाव का कार्य प्रशासनिक स्तर से शुरू नहीं हुआ। नगर निगम ने अब तक न तो कंबल बांटे हैं और न ही अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
Total Downloads: 101
इससे निराश्रित लोग ठंड में सिकुड़ते नजर आ रहे हैं। राहगीर भी अलाव न जलने पर अफसरों को कोस रहे हैं। सर्दी से राहतपाने को निराश्रितों-राहगीर कचरा चुनकर गर्माहट लाने का प्रयास कर रहे हैं। स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक व घंटाघर समेत अन्य चौक-चौराहों पर राहगीर, रिक्शा व ठेला चालक कचरा व पालीथिन जलाकर गर्माहट लाने की जतन कर रहे हैं। निगम की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है।
बहरहाल, बेघर लोगों के लिए कहर बनकर टूट रही है। बेघर लोगों को शहर के फुटपाथ और रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारनी पड़ रही है। कई लोग तो खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं।

रैन बसेरा के लिए नहीं हुआ प्रचार-प्रसार
शहरी क्षेत्र में कहने को छह रैन बसेरा है, लेकिन बेघर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। नगर निगम ने फुटपाथ पर सो रहे राहगीरों को रैन बसेरा में पहुंचाने का प्रयास भी नहीं किया है। शहर में आने वाले लोगों को यह जानकारी भी नहीं है कि रैन बसेरा कहां-कहां है। इसकी सूचना को लेकर न तो बैनर लगे और न तो निगम के जिम्मेदारों की सूचना सार्वजनिक की गई है। नगर निगम के गोदाम परिसर का मुख्य द्वार देर रात बंद रहता है। ऐसे में किसी बेघर की अंदर घुसने की हिम्मत नहीं होती। यही कारण है कि इस रैन बसेरे में कोई बेघर नहीं रहता। ज्यादातर बेघरों का जमावड़ा रेलवे स्टेशन पर होता है।
गत वर्ष 11 स्थानों पर थी अलाव की व्यवस्था
नगर निगम ने गत वर्ष 11 स्थानों पर अलाव जलाए थे। अलाव जलाने में प्रतिदिन तीन ङ्क्षक्वटल लकड़ी की खपत की जा रही थी। बड़े चौक पर 30 ङ्क्षक्वटल और छोटे चौक पर 20 ङ्क्षक्वटल लकड़ी की खपत की जा रही थी। इसमें स्टेशन चौक, कोतवाली चौक, बूढ़ानाथ चौक, मायागंज, तिलकामांझी, घंटाघर, नरगा चौक, टमटम चौक, भीखनपुर गुमटी नंबर दो, इशाकचक, मोहद्दीनगर में अलाव जलाए गए। इस बार अलाव जलाने की कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई।
निविदा के पेंच में फंसा कंबल खरीदारी
शहरी क्षेत्र में गरीब और बेघर लोगों को दो साल से प्रशासन कंबल उपलब्ध नहीं करा सका है। वर्ष 2021 में कंबल का वितरण नहीं हुआ। इससे पहले सर्दी के मौसम में हर बार गरीबों को कंबल बांटे जाते थे। कंबल नहीं मिलने पर गरीब को खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है। नगर निगम द्वारा गर्मी में कंबल बांटने की पुराने परंपरा को इस बार भी दोहराने की प्रबल संभावना है। निगम ने वर्ष 20़19 में प्रति वार्ड 200 कंबल का वितरण जनवरी में किया था। वहीं 2020 में 29 जनवरी तक कंबल वितरण किया गया।
नगर निगम की ओर से इस बार प्रति वार्ड 300-300 कंबल वितरण की योजना बनाई गई। लेकिन कंबल खरीदारी की योजना निविदा के पेंच में उलझा हुआ है। दो दिसंबर को निगम ने जैम पोर्टल पर निविदा जारी किया था। तीन दिसंबर को क्रय समिति की बैठक मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में उलझ गया था। अब इसकी निविदा का तकनीकी बिड 15 दिसंबर को खोला जाना था, लेकिन यह बैठक भी टल गई है। पटना में विभागीय बैठक में नगर आयुक्त के जाने से तिथि निर्धारित नहीं हुई। कंबल की खरीदारी निविदा के पेंच में फंसा है।
