यूको बैंक भागलपुर अंचल का 284 करोड़ का लोन डूब गया है। अब इन बकाएदारों से पैसों की वसूली के लिए बैंक नया फार्मूला अपनाएगी। बैंक वैसे बकाएदारों, जिसके ऊपर 10 लाख से अधिक का लोन बकाया है, उसका फोटो सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों व बस पड़ाव पर लगाएगी। इसकी जानकारी बैंक के रिकवरी विभाग ने दी है। रविवार को यूको बैंक का लोन लेकर उसे जमा नहीं करने वाले तीन ऋणधारकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिकंदरपुर के मिरजानहाट निवासी मनोज राय, भवानीपुर थाना क्षेत्र के मांगन यादव व बिहपुर से मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यूको बैंक भागलपुर अंचल के विभिन्न ब्रांचों से जुड़े 800 से अधिक ऋणधारकों पर वारंट जारी किया गया है।

समझौते के लिए 18 फरवरी से 9 मार्च तक लगेगा विशेष कैंप

रिकवरी अफसर एसके झा ने बताया कि भागलपुर व बांका के सभी ब्रांचों में 18 फरवरी से 9 मार्च तक बैंक बड़े ऋणधारकों को कानूनी प्रावधानों के तहत समझौता करने के लिए स्पेशल कैंप लगाया जाएगा। संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर से मिलकर लोन सेटलमेंट करा सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *