भागलपुर | नवरात्र में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर रूट की तीन और नवगछिया रूट की प्रमुख एक ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव विंध्याचल स्टेशन पर दिया है।

यह स्टॉपेज 22 अक्टूबर तक रहेगा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, इलाहाबाद के सीपीआरओ ने बताया कि नवगछिया होकर जोगबनी से नई दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस, भागलपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल का ठहराव दो मिनट के लिए विंध्याचल स्टेशन पर भी किया गया है। ये ट्रेनें अभी मिर्जापुर में रुकती थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *