रेलवे ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने गई एक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र से बाहर निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

बरारी स्थित टीएसएस आईओएन डिजिटल में रेलवे ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा विगत कई दिनों से चल रही है। परीक्षा देने आई अंशु कुमारी जायसवाल ने बताया कि उनके सभी मूल प्रमाणपत्र पर अंशु कुमारी जायसवाल लिखा होने के बाद भी उन्हें केन्द्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास एक मात्र फोटा पहचानपत्र आधार कार्ड है जिसपर उनका नाम अंशु देवी छपा है। उनका आधार कार्ड उनकी शादी के बाद बना था और परंपरा के अनुसार सरनेम बदल गया। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा में शामिल नहीं किये जाने से दुखी होकर जीरोमाइल थाने में लिखित शिकायत भी की है।

बरारी स्थित टीएसएस आईओएन डिजिटल केन्द्र ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक सुजीत कुमार ने बताया की अंशु कुमारी जायसवाल के पास फोटो पहचान पत्र के रूप में उपलब्ध आधार कार्ड व एडमिट कार्ड मे छपे नाम में अंतर होने के कारण उन्हें केन्द्र में प्रवेश करने से रोका गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *