भागलपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में रह रहे रेल कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! सभी रेलकर्मी अब नए आशियाने में जाएंगे। सभी रेलकर्मी इशाकचक से बरारी के बीच पुरानी छोटी लाइन पर बने रेल कुंज में रहेंगे। रेल कुंज का निर्माण पूरा हो गया है। संभावना है कि अगले महीने (मई) रेलकर्मियों को क्वार्टर शिफ्ट करने का आदेश दे दिया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग ने निर्माण पूरा कराकर विभागीय मुख्यालय को सूचित कर दिया है।

स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में पुराने क्वार्टर को तोड़कर वहां स्टेशन पर नया प्रवेश द्वार और बुकिंग काउंटर बनाया जाना है। दक्षिणी क्षेत्र से यात्री सीधे भागलपुर स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। अभी स्टेशन आने वाले लोगों को मोजाहिदुपर से लोहिया पुल के रास्ते स्टेशन चौक आना पड़ता है। इस बीच में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलकर्मियों के नए क्वार्टर में शिफ्ट होने के बाद पुराने को तोड़ने की योजना है।

इसके लिए पांच साल पहले ही डीपीआर और डिजाइन बनाया गया था। योजना के मुताबिक जिस जगह पर अभी क्वार्टर है, वहां छोटा सा सरकुलेटिंग एरिया भी बनेगा। इसमें गाड़ियों के रुकने की जगह नहीं बल्कि पीक एंड ड्राप की सुविधा होगी। स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में एक छोटा पैसेंजर लॉन्ज और टिकट घर भी बनाया जाएगा। आरक्षण केन्द्र की सुविधा यथावत रहेगी।

बिजली के लिए की गयी लिखित में कार्रवाई
आईओडब्ल्यू इंजीनियर ओपी भगत ने बताया कि रेल कुंज बनकर तैयार हो गया है। अब वहां सिर्फ एक ट्रांसफार्मर लगाना है। इसके लिए भी कागजी कार्रवाई कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *