विक्रमशिला, अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस सहित 80 ट्रेनों की बुकिंग 10 सितम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी। भागलपुर स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर इससे संबंधित नोटिस चिपका दिया गया है।
आरक्षण पर्ची पर यात्रियों को गंतव्य स्थान की जानकारी देनी होगी। बुकिंग के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। विक्रमशिला में पूर्व की तरह सभी कोच रहेंगे। परिचालन शुरू होने का आदेश जारी होने के बाद रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। कोचों की विशेष सफाई की जा रही है।



