विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रहा युवक ट्रेन से गिर पड़ा, हादसे में बुरी तरह घायल और जिंदगी बचाने के लिए कराहते युवक की मदद को कोई सामने नहीं आया। ऐसे में एक युवक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदद जुटाकर बचाई उसकी जान।

दरअसल भागलपुर से दिल्ली जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा 26 वर्षीय युवक किऊल-मोकामा रेल खंड स्थित बड़हिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आकर एक पैर कट गया, दर्द से कराहते युवक की आवाज सुनने के बावजूद आसपास कोई आ नहीं रहा था।

बड़हिया के वार्ड एक निवासी समाज सेवी युवक पिंटू को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने फोन से बड़हिया थाना और रेल थाना को जानकारी दी और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पिंटू ने कुछ लोगों को इकठ्ठा किया और एक चारपाई लेकर घायल युवक के पास पहुंचे।

उनके साथ पहुंचे अलख सिंह, रामशंकर सिंह, गौतम महतो और फूटो मांझी ने तुरंत ही घायल को चारपाई पर उठाया और एक किलोमीटर से अधिक पैदल पटरी के रास्ते स्टेशन होते हुए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सिर पर पट्टी, टांके लगाए और प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया, युवक के परिजनों को सूचना दी गई। युवक विश्वकर्मा बख्तियारपुर के रुकनपुरा गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र है।

लोगों ने की पिंटू के मानवीय कार्य की सराहना

बड़हिया में पिंटू के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए अमित कुमार, राजीव कुमार, सौरव कुमार, प्रेम कुमार, रामानुज कुमार, सुनील कुमार, मुकुल कुमार आदि ने कहा कि पिछले दिनों नवोदय के बच्चे बीमार होने की घटना हो या प्रसाद से लोगों के बीमार पड़ने की घटना, बड़हिया के लोग हमेश मदद को आगे आए हैं। इधर, पिंटू से हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *