विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को भगाने का मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट उक्त थाने में दर्ज कराई है। इसमें पड़ोसी राकेश कुमार यादव और उसके माता-पिता को आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 182
दर्ज रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि तीन दिसंबर को उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने ऊर्दू बाजार गई थी, इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला।
यह भी उल्लेख किया है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाले राकेश यादव ने मेरी बेटी से छेड़खानी किया था, जिसे सामाजिक स्तर पर समझाया गया था। लेकिन इधर कुछ दिनों से वह मेरी बेटी का फिर पीछा करने लगा था।

वह जब भी घर से बाहर पढ़ने के लिए जाती थी, राकेश उसके पीछे लग जाता। बेटी को राकेश ही भगा ले गया है। जब लड़के के घर जाकर उसके माता-पिता से राकेश के बारे में पूछा तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
छात्रा के पिता ने युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ दर्ज कराई अपहरण की एफआईआर

